रामनवमी पर गयाजी में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज...
Gaya: रामनवमी के पावन अवसर पर गया जी में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. शहर के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों से हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भव्य रामनवमी जुलूस में भाग लिया. पूरे शहर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए आगे बढ़ते नजर आए. माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था.
इसी पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई. जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के पास, विजय लड्डू के समीप एक सेवा शिविर लगाया गया, जहां जुलूस में शामिल राम भक्तों के लिए शरबत, पानी, फल और चना का वितरण किया गया. इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना और उन्हें प्रसाद स्वरूप शीतल पेय एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था.
इस सेवा कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया. उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की. इसके बाद बड़ी संख्या में राम भक्तों ने स्टॉल पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. हजारों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया और पूरे उत्साह के साथ “जय श्री राम” के नारे लगाए.
इस मौके पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राम भक्तों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सेवा, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है. उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की सेवा करना उनका संकल्प है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेंगे.
इस सेवा कार्य में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह, सुनील बंबइया, सारिका वर्मा, हीरा यादव, राजू प्रसाद, राकेश कुमार, संजू देवी, शर्मिला देवी, आशा देवी, बिंदु वाला सिंह, किरण देवी, सुलेखा देवी, मंजू कुमार और बबलू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे.







