Newshaat_Logo

पटना के PNB बैंक में अचानक लगी आग, धुएं से भर गया पूरा परिसर- बाल-बाल बचे कर्मचारी

 
पटना के PNB बैंक में अचानक लगी आग, धुएं से भर गया पूरा परिसर—बाल-बाल बचे कर्मचारी

Patna: राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से अचानक धुआं उठने लगा। थोड़ी ही देर में शाखा के भीतर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि समय पर कार्रवाई के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

एसी में शॉर्ट सर्किट बना वजह

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग बैंक की ऑडिट शाखा में लगी थी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आग का कारण एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट था। PNB के पटना डिप्टी जोनल हेड योगेंद्र सिंह ने कहा, “आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। न तो किसी कर्मचारी को नुकसान पहुंचा और न ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जले हैं।”

दस्तावेज सुरक्षित, सेवाएं बहाल

बैंक प्रबंधन के मुताबिक, शाखा के सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज सुरक्षित हैं। कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित जरूर रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर बैंकिंग सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि अगर आग कुछ देर और फैलती तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग लगने की घटना की विस्तृत