Newshaat_Logo

पटना की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर चैंबर ने उठाई आवाज, यातायात एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

 
पटना की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर चैंबर ने उठाई आवाज, यातायात एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Bihar news: पटना की लगातार चुनौतीपूर्ण होती यातायात व्यवस्था को लेकर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पहल की है। चैंबर का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मिला और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने यातायात एसपी के सामने पटना में यातायात को सुचारू बनाने, आम लोगों और कारोबारियों को होने वाली परेशानियों को कम करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे रखे।

चैंबर में होगी विस्तृत बैठक

चैंबर की ओर से पुलिस अधीक्षक यातायात से अनुरोध किया गया कि पटना की यातायात व्यवस्था पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए चैंबर के सदस्यों के साथ चैंबर परिसर में एक बैठक आयोजित की जाए।

यातायात एसपी सागर कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर 15 अगस्त के बाद बैठक के लिए समय देने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

पुलिस अधीक्षक यातायात से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष आशीष शंकर, कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता और पवन भगत शामिल रहे।

चैंबर का कहना है कि पटना की बेहतर यातायात व्यवस्था शहर के व्यापार, उद्योग और आम जनजीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी बैठक में कारोबारियों की ओर से यातायात से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी प्रशासन के समक्ष रखे जाएंगे।