Movie prime

Patna City News : पटना साहिब सीट पर रत्नेश कुशवाहा की धमाकेदार जीत, मंदिरों में मत्था टेककर कहा— “जनता ने अपार स्नेह दिया”

 
Patna City News : पटना साहिब सीट पर रत्नेश कुशवाहा की धमाकेदार जीत, मंदिरों में मत्था टेककर कहा— “जनता ने अपार स्नेह दिया”

Patna Desk: पटना साहिब विधानसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे रत्नेश कुशवाहा ने 38,900 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। जीत दर्ज करने के बाद आज उन्होंने पटना साहिब स्थित जलला हनुमान मंदिर, पटन देवी मंदिर और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा समेत कई धार्मिक स्थलों पर जाकर मत्था टेका।

दर्शन के बाद रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “यह जीत जनता की है, उनके विश्वास और स्नेह ने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है। मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

मंदिर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

पटना साहिब सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इससे पहले यहां लगातार सात बार नंदकिशोर यादव विधायक रहे। इस बार नए चेहरे रत्नेश कुशवाहा को जनता ने भारी जनादेश देकर आठवीं बार भी पटना साहिब सीट भाजपा की झोली में डाल दी है।

रत्नेश कुशवाहा की यह जीत पटना साहिब विधानसभा की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है।