Newshaat_Logo

खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

 
खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Bihar news: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की है।

इसी मामले में कोर्ट ने खान सर के तीन कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली। वहीं, पहले से न्यायिक हिरासत में बंद उनके दो गार्डों को भी अदालत ने जमानत दे दी है।

यह मामला पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रहा है और इस पर लगातार कानूनी कार्रवाई चल रही थी। अब अदालत के इस फैसले के बाद खान सर और उनके सहयोगियों को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि, मामले की सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अदालत के आदेश के बाद संबंधित पक्षों ने राहत की सांस ली है।