Newshaat_Logo

पटना-गयाजी-डोभी फोरलेन रोड फरवरी में चालू होगा, पटना बाइपास पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 92 प्रतिशत पूरा

पटना-गयाजी-डोभी फोरलेन रोड फरवरी 2027 में चालू होगा। यह 127 किमी लंबा है। यह दूरी डेढ़ घंटे में तय कर सकेंगे। इससे पटना से जीटी रोड होकर वाराणसी पहुंचना आसान होगा।
 
Pool

पटना-गयाजी-डोभी फोरलेन रोड फरवरी 2027 में चालू होगा। यह 127 किमी लंबा है। यह दूरी डेढ़ घंटे में तय कर सकेंगे। इससे पटना से जीटी रोड होकर वाराणसी पहुंचना आसान होगा। अभी पटना बाइपास पर जाममुक्त ममुक्त कनेक्टिविटी के लिए फ्लाईओवर बन रहा रहा है। इसका निर्माण कार्य 92% हो चुका है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सुभाष मीना ने कहा कि 123 किमी फोरलेन रोड का निर्माण पूरा हो गया है। अब 488 करोड़ की लागत से नाथुपुर से पटना बाइपास तक 3.91 किमी में निर्माण कार्य चल रहा है। इसी परियोजना का हिस्सा पटना बाइपास पर बनने वाला फ्लाईओवर है। इसके निर्माण के बाद पटना-गयाजी-डोभी -डोभी रोड को पटना शहर से जाममुक्त कनेक्टिविटी मिलेगी।

पटना बाइपास पर सरिस्ताबाद के पास फ्लाईओवर बन रहा है। इस फ्लाईओवर से अनीसाबाद से जीरोमाइल की ओर आने-जाने वाली गाड़ियां गुजरेंगी। वहीं, फ्लाईओवर के नीचे से पटना-गयाजी-डोभी रोड में आने-जाने वाली गाड़ियां चलेंगी। इससे बाइपास पर क्रॉसिंग नहीं होगी।

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक इसका उद्देश्य बाइपास के जाम को कम करना और पटना से गया-डोभी आवागमन को सीधा और तेज बनाना है। तीन जिलों को सीधा फायदा: यह हाइवे तीन जिलों से होकर गुजर रहा है। इनमें पटना, जहानाबाद और गयाजी शामिल हैं। पटना जिले में 39 किमी, जहानाबाद में 44 किमी और गयाजी में 44 किमी सड़क का निर्माण हुआ है। इसका निर्माण अक्टूबर 2026 तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया था।