पटना हाईकोर्ट को मिले 9 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति को मंजूरी
कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
किन-किन नामों पर लगी मुहर
कॉलेजियम ने जिन अधिवक्ताओं के नाम को स्वीकृति दी है, उनमें शामिल हैं:
• श्री मो. नदीम सेराज
• श्री रंजन कुमार झा
• श्री कुमार मनीष
• श्री संजीव कुमार
• श्री गिरिजेश कुमार
• श्री आलोक कुमार
• श्री राज कुमार
• श्री राणा विक्रम सिंह
• श्री विकास कुमार
न्याय व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से पटना हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। लंबे समय से जजों के रिक्त पदों को लेकर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में कॉलेजियम के इस फैसले को न्यायिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अब केंद्र सरकार की औपचारिक अधिसूचना के बाद ये नियुक्तियां प्रभावी होंगी।







