पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 111 स्टेनोग्राफर पदों पर सुनहरा मौका- जानें पूरी डिटेल
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट phc-recruitment.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य।
• अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट आवश्यक।
• स्पीड: शॉर्टहैंड – कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट, टाइपिंग – कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट।
आयु सीमा
• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
• सामान्य (UR), EWS, BC, EBC: ₹1100
• SC, ST, OH: ₹550
आवेदन प्रक्रिया
1. patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
2. “Stenographer Recruitment 2025”
लिंक पर क्लिक करें।
3. “Register” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
5. आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया
• लिखित परीक्षा
• स्किल टेस्ट (स्टेनो और टाइपिंग)
• दस्तावेज़ सत्यापन
• मेडिकल टेस्ट
यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप योग्य हैं, तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर करें।







