Movie prime

Patna: 20 अक्टूबर को लालू यादव बिहार आएंगे, RJD ने की पुष्टि

 


बिहार में उपचुनाव को लेकर तैयारियां अपने चरम पर है। बिहार की 2 विधानसभा सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में बिहार की विभिन्ना पार्टियां चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 20 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं। लालू यादव के बिहार आने की खबर से उनके समर्थकों और राजद के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। बता दें, 3 साल बाद लालू यादव वापस बिहार आ रहे हैं। 

बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 के लिए कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर सीट पर चुनाव प्रचार के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पहले तो दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव का नाम है। ऐसे में लालू यादव का पटना आना तय माना जा रहा था। वहीं आज राजद नेता भाई विरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लालू यादव 20 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि बिहार की 2 विधानसभा सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव की अधिसूचना 1 अक्टूबर को ही जारी हो चुकी है।  8 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को नामांकन करना है। ऐसे में राजद ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। तारापुर से अरूण साह के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं  कुशेश्वरस्थान विधानसभा से गणेश भारती के नाम का ऐलान किया गया है।  

कांग्रेस के बाद अब पारस से बढ़ रही है तेजप्रताप की नजदीकी- https://newshaat.com/bihar-local-news/after-congress-now-paras-factions-proximity-to-ljp-is/cid5430829.htm

News Hub