Newshaat_Logo

NEET परीक्षा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी; एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

 
NEET परीक्षा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी; एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

Bihar News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इसी क्रम में शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

पटना पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार के कदाचार या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।