पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद के सिर में मारी गोली, परिवार में मच गया कोहराम

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना है जहां एक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक रिटार्ड डीएसपी का बेटा था। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में शुक्रवार की देर रात की घटना है। मृतक की पहचान नीरज कुमार (40) के रूप में की गयी है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नीरज शराब पीने का आदि था और कोई काम नहीं करता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें नीरज ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है तो अपार्टमेंट में भी हलचल मची है। पुलिस छानबीन में जुटी है। आत्महत्या को लेकर परिजनों की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट में कई अहम बातें लिखा है जिनका पुलिस अध्ययन कर रही है। हालांकि, सुसाइड नोट को सार्वजनिक अभी तक नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस बातचीत कर रही है। फिलहाल डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।अपार्टमेंट के लोगों से जानकारी मिल रही है कि पत्नी से विवाद को लेकर नीरज कुमार तनाव में रहता था।