Newshaat_Logo

पीएम ने कहा- पटना पुणे जैसा, मोतिहारी मुंबई जैसा होगा: गयाजी में गुरुग्राम जैसा रोजगार मिलेगा

 
MODI

Motihari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी की ऐतिहासिक धरती से बिहार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। पूर्वी भारत को विकास की नई रफ्तार देने की दिशा में यह दौरा एक मील का पत्थर माना जा रहा है। पीएम मोदी ने बिहार को 7217 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौग़ात दी, जिसमें रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, आईटी और मत्स्य पालन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, भारत को अगर तेज़ी से आगे बढ़ाना है, तो बिहार को तेज़ी से विकसित करना होगा। 

केंद्र की बदली सोच, बिहार को मिली नई उड़ान

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जब केंद्र में UPA की सरकार थी, तो बिहार को हाशिए पर रखा गया था। 10 वर्षों में राज्य को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये मिले। उन्होंने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताया। लेकिन 2014 के बाद तस्वीर बदल गई। मोदी ने कहा, NDA की सरकार ने बीते 10 सालों में बिहार को पहले से कई गुना ज्यादा आर्थिक मदद दी। हमने बिहार से बदला नहीं, बल्कि उसे बराबरी का हक़ दिया है। 

अब पूरब की बारी है

मोदी ने 21वीं सदी को पूरब के उदय की सदी बताया। उन्होंने कहा, जैसे पश्चिम में मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और जयपुर हैं, उसी तरह पूर्व में मोतिहारी, पटना, गया और जलपाईगुड़ी को विकसित करने का संकल्प है।

योजना

योजना

लागत

रेलवे से जुड़ीं परियोजनाएं

5398

सड़क विकास  1173
ग्रामीण विकास  562
IT पार्क  63
मत्स्य पालन  21
कुल  7217 करोड़ 
 

योजनालागत (₹ करोड़ में)रेलवे से जुड़ी परियोजनाएं5398सड़क विकास1173ग्रामीण विकास562आईटी पार्क63मत्स्य पालन21कुल7217 करोड़

बिहार ने खुद को बेड़ियों से मुक्त किया

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जनता को याद दिलाया कि कैसे दो दशक पहले राज्य हताशा में डूबा था। उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार ने असंभव को संभव बनाया है। आपने बेड़ियों को तोड़ा है। आज गरीब के हक की योजनाएं सीधे उसके हाथ तक पहुंच रही हैं।