Newshaat_Logo

पटना को मिलेगा जाम से छुटकारा! 292 करोड़ का नया फ्लाईओवर एयरपोर्ट से सिटी तक सफर करेगा आसान

 
पटना को मिलेगा जाम से छुटकारा! 292 करोड़ का नया फ्लाईओवर एयरपोर्ट से सिटी तक सफर करेगा आसान
Bihar News: राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पथ निर्माण विभाग 292.74 करोड़ रुपये की लागत से एक वैकल्पिक फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है, जिससे शहर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों का संपर्क दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से और मजबूत होगा।

एयरपोर्ट से पटना सिटी तक आसान कनेक्टिविटी

इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद Patna सिटी (पुराना शहर), कंकड़बाग और आसपास के इलाकों से सचिवालय, यारपुर और एयरपोर्ट तक सफर काफी सुगम हो जाएगा।

जाम से मिलेगी बड़ी राहत

मीठापुर से चिरैयाटांड़ होते हुए करबिगहिया को जोड़ने वाले इस 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए रोजाना लगने वाले 1-2 घंटे के जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट?

    •    पहला चरण: 1-2 महीने में पूरा होने की संभावना
    •    दूसरा चरण: दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का समय बचेगा। शहर में आवागमन तेज, सुगम और ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।