Newshaat_Logo

पटना की सिटी एसपी दीक्षा ने बिहार को किया बाय-बाय, पति के लिए बदल दिया IPS कैडर

 
पटना की सिटी एसपी दीक्षा ने बिहार को किया बाय-बाय, पति के लिए बदल दिया IPS कैडर

Patna: पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा बिहार छोड़कर जाने वाली हैं. उनका आईपीएस कैडर बदल गया है. अब वह एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में अपनी सेवाएं देंगे. बताया जा रहा है कि पति के लिए दीक्षा यादव ने अपना आईपीएस कैडर बदला है. उन्होंने खुद ही बिहार से एजीएमयूटी कैडर में शिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया था. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उनके अनुरोध पर कैडर बदल दिया है. 

इस संबंध में बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने अधिसूचना भी जारी कर दी. दीक्षा यादव 2021 बैच की भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. उनकी शादी द्वारका गढ़ी से हुई है, जो 2022 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह मूलरूप से जम्मू के रहने वाले हैं. शादी के बाद अपने पति के करीब रहने के लिए दीक्षा ने अपना कैडर बदलने की अर्जी दी थी. केंद्र के आदेश के बाद बिहार सरकार ने आईपीएस दीक्षा की सेवाएं एजीएमयूटी को सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी.

आईपीएस दीक्षा की बिहार में पहली पोस्टिंग सीतामढ़ी में एसएचओ के रूप में हुई थी. इसके बाद उनका ट्रांसफर पटना हो गया. यहां वह एएसपी रहीं, फिर उन्हें सेंट्रल सिटी एसपी बना दिया गया. पटना जिले में पोस्टिंग के दौरान उनके काम चर्चा में रहे हैं. पटना के कई चर्चित हत्याकांड और वारदातों का उन्होंने बखूबी रूप से खुलासा किया. पिछले साल हाईप्रोफाइल गोपाल खेमका मर्डर केस की जांच भी उनके नेतृत्व में हुई थी.