बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए पवन सिंह को पुलिस ने वापस लौटाया, मदद कि आश में बैठे रहे गए ग्रामीण
Bhojpur:इस समय बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हलाद बने हुए हैं. जिससे लोगों लोग काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीचे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवैनिया गांव के बाढ़ और कटाव का दंश झेल रहे पीड़ितों से मिलने पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे लेकिन इस बीच उनके जबरा फैन की भीड़ ने पवन सिंह को बीच रास्ते इस कदर घेर लिया कि वो बाढ़ पीड़ितों से मिल ही नही पाएं और मजबूरन उन्हें अपनी गाड़ी को घुमाकर वापस लौटना पड़ गया.
पवन सिंह के प्रति युवाओं का जुनून इस कदर देखा जा रहा था कि लोग जान जोखिम में डालकर पुल के रेलिंग के ऊपर चढ़कर पवन सिंह को एक नजर देखने के लिए बेताब थे. दरअसल स्टार पवन सिंह शाहपुर के जवैनिया गांव में गंगा के कटाव से प्रभावित पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे. जैसे ही उनका काफिला गौरा पुल के पास पहुंचा,हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया.
जहां सड़क पर पानी आ गया था और उन्हें देखने वालों की भीड़ वहीं जमा हो गई. भारी बारिश के बावजूद पवन सिंह के चाहने वालों की भीड़ टस से मस नहीं हुई. हालात ऐसे बन गए कि पवन सिंह अपने वाहन से भी उतर नहीं सके। घंटों तक भीड़ में फंसे रहने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस लौटा दिया गया.
हालांकि कि जवैनिया गांव के लोग पवन सिंह के आने की आश लगाए बैठे रहे, स्तिथि कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें वापस लौटा दिया. जिसके चलते बाढ़ पीड़ितों से पवन सिंह नही मिल पाएं.







