Movie prime

पटना के गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक के लिए चलेगी पिंक बस, किराया 6 से 25 रुपया, हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट

 

बिहार के 6 जिलों में आज यानी शुक्रवार से महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। CM नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर पिंक बसों को रवाना करेंगे।

पहले फेज में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 20 मिनी पिंक बस खरीदी हैं। इसमें पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर-भागलपुर के लिए 4, दरभंगा, पूर्णिया, गया के लिए 2-2 बसें हैं।

राजधनी पटना में चार रूट तय किए गए है। इन रूटों पर सुबह 6 बसे से रात 8 बजे तक पिंक बसें चलेगी। पटना में गांधी मैदान से फुलवारी शरीफ होते हुए AIIMS, गांधी मैदान से सगुना मोड़ होते हुए दानापुर रेलवे स्टेशन, कुर्जी (बोरिंग रोड के रास्ते) और NIT मोड़ से कंकड़बाग ऑटो रिक्शा स्टैंड तक तक बसें चलेंगी। किराया 6 रुपए से लेकर अधिकतम 25 रुपए तक होगा।

पिंक बसें पूरी तरह से महिला यात्रियों के लिए रिजर्व होगी। इन बसों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरे, पैनिक बटन, GPS ट्रैकिंग सिस्टम और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर बस में 22 आरामदायक सीटे होगी। हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बसें CNG है।

परिवहन विभाग के अनुसार, किफायती दर पर मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें छात्राओं से 400 रुपए और कामकाजी महिलाओं से 550 रुपए लिए जाएंगे। इसके साथ ही रोजाना सफर करने वाले महिला यात्रियों से न्यूनतम किराया 6 रुपए और अधिकतम 25 रुपए लिए जाएंगे।