Newshaat_Logo

पितृपक्ष मेला 2026: गया पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में टेका माथा; अफसरों को दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश

 
पितृपक्ष मेला 2026: गया पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में टेका माथा; अफसरों को दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश

Bihar news: धार्मिक नगरी गया में पितृपक्ष मेले के दौरान देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री विजय सिन्हा गया पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की.

जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा:

पूजा-पाठ के बाद मंत्री विजय सिन्हा सीधे एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने विष्णुपद मेला क्षेत्र का पैदल दौरा कर वहां चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने साफ-सफाई, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पेयजल की उपलब्धता और सुगम यातायात प्रबंधन से जुड़े तमाम पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली.

अधिकारियों को स्पष्ट संदेश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं:

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री ने दो टूक कहा कि पितृपक्ष के दौरान गया आने वाले तीर्थयात्रियों और तर्पणार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने खासतौर पर भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट), लाइटिंग और स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं.

विष्णुपद मंदिर सनातन संस्कृति में पिंडदान और पितृ तर्पण का मुख्य केंद्र माना जाता है, जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. सरकार की मंशा है कि इस बार का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित हो, जिससे गया आने वाले देशवासियों के बीच एक बेहतरीन संदेश जाए