Newshaat_Logo

सत्ता नहीं सेवा का संकल्प : नेता बनते ही सम्राट चौधरी का दमदार ऐलान, बिहार में नई सियासत की शुरुआत!

 
‘पद नहीं, सेवा का पवित्र अवसर’: नेता चुने जाते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी, बिहार के लिए बड़ा विजन पेश

Bihar political update: बिहार की सियासत में बड़ा मोड़ आने के बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। अपने संदेश में उन्होंने इस जिम्मेदारी को महज एक पद नहीं, बल्कि “बिहार की सेवा का पवित्र अवसर” बताया, जिससे उनके इरादे साफ तौर पर झलकते हैं।

Samrat post

केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनकर जो विश्वास दिया गया है, वह उसके लिए हृदय से आभारी हैं। यह भरोसा उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

Samrat

जनता के सपनों को साकार करने का संकल्प

उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनके लिए सिर्फ राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके सपनों को पूरा करने का एक पवित्र अवसर है। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

विकास और सुशासन पर फोकस

अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन  के मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यकर्ताओं का भरोसा बनी ताकत

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संकेत दिया कि सभी को साथ लेकर बिहार में नई राजनीतिक दिशा तय की जाएगी।

‘जय बिहार, जय भारत’ के साथ नई शुरुआत

अपने संदेश के अंत में ‘जय बिहार, जय भारत’ का नारा देते हुए उन्होंने आने वाले समय के लिए मजबूत राजनीतिक संकेत दिए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह बयान साफ करता है कि सम्राट चौधरी अब पूरी तरह एक्शन मोड में हैं और जल्द ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।