‘होली के रंग में सियासी तंज’ – मनोज तिवारी ने गाकर साधा लालू-तेजस्वी पर निशाना
मनोज तिवारी ने मंच से चुटीले अंदाज में गाना गुनगुनाया-
“तेजू तेजस्वी के, तेजस्वी तेजू के, अपने में खुला था धोती…
लालू जी कहें अरे बुरबकवा, कहवां भुला गइली मोती…”
उनके इस गीत पर समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं और माहौल ठहाकों से गूंज उठा।
‘बिहार है मोती, जिसकी कीमत नहीं समझी गई’
तिवारी ने कहा कि बिहार एक “मोती” है, जिसकी असली कीमत विपक्ष ने कभी नहीं समझी। उन्होंने दावा किया कि अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए राज्य को नई दिशा दे रही है और विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है।
नितिन नवीन को बधाई, बंगाल पर चिंता
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के नेता का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि “मां, माटी, मानुष” के नाम पर वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। तिवारी ने कहा कि बंगाल को विकास की राह पर लाने के लिए वहां राजनीतिक बदलाव जरूरी है।
होली के रंग में रंगे इस सियासी बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। त्योहार के बहाने दिया गया यह संदेश आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान बढ़ा सकता है।
रिपोर्टर: आकाश कुमार, आरा (बिहार)







