Newshaat_Logo

बिहार के 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, जरूरी काम नहीं करने पर रुकेगी सैलरी

Bihar: शिक्षा विभाग के अनुसार गया जी जिले में 9000 से अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिनकी जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई है. इसे लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
 
BIHAR

Bihar: बिहार में 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया/कार्य पूरा नहीं किया है, उनकी सैलरी रोकी जा सकती है. विभाग की ओर से संबंधित शिक्षकों को जल्द से जल्द लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ वेतन रोकने समेत अन्य प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है.

बिहार शिक्षा विभाग हुआ सख्त, कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी टीचर्स पर अब  होगी कार्रवाई | Bihar Education Department action taken government teachers  conducting coaching tuition ...

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकती है. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर जानकारी अपडेट नहीं करने पर वेतन रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

9000 से ज्यादा शिक्षकों की जानकारी अब तक अधूरी

शिक्षा विभाग के अनुसार गया जी जिले में 9000 से अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिनकी जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई है. इसे लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) आनंद कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय अवर निरीक्षकों (नगर निगम) और लेखा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों का विवरण निर्धारित समय में अपडेट कराया जाए.

5 जून की समयसीमा के बाद भी नहीं हुआ काम

प्राथमिक शिक्षा निदेशक, पटना के निर्देश पर शिक्षकों को 5 जून 2026 तक अपना विवरण अपडेट करने को कहा गया था. इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने स्थायी पता, वर्तमान पता और अन्य आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर दर्ज नहीं की हैं. विभाग ने इसे लापरवाही माना है.

इन जानकारियों को तुरंत करना होगा अपडेट

शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण, पदस्थापन विवरण, व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी पता और वर्तमान पता अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा. विभाग ने इसे सभी शिक्षकों के लिए जरूरी बताया है.

24 घंटे की डेडलाइन नहीं मानें तो रुकेगा वेतन

शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के सभी शिक्षकों से यह कार्य 24 घंटे के भीतर पूरा कराएं. समयसीमा समाप्त होने के बाद जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची जिला कार्यालय को भेजी जाएगी. जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित किया जा सकता है.

इसके अलावा विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस कार्य की लगातार निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने से वंचित न रहे.