Newshaat_Logo

गांधी मैदान से पहले ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी! CM सम्राट चौधरी की अहम कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों के संकेत

 
गांधी मैदान से पहले ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी! CM सम्राट चौधरी की अहम कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों के संकेत
Bihar news: राजधानी पटना का सियासी तापमान इन दिनों चरम पर है। 7 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम को और भी अहम बना रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मौजूदगी की चर्चाएं।

इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा सियासी संकेत देते हुए 6 मई की शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। इसे महज औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि बड़े फैसलों की पटकथा माना जा रहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यह ‘प्री-शपथ मास्टरस्ट्रोक’ हो सकता है, जिसके जरिए सरकार जनता को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल की पिछली कैबिनेट बैठक में 63 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी, जिससे सरकार के तेज़ फैसलों की झलक मिल चुकी है। ऐसे में नई बैठक को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

अब सबकी नजर 7 मई पर टिकी है, जब गांधी मैदान में सजे सियासी मंच से न सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार होगा, बल्कि बिहार की राजनीति की नई दिशा भी तय होती नजर आएगी।