PM मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी शुभकामनाएं
Patna: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
सभापति ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
विश्वकर्मा पूजा पर भी दी बधाई
अवधेश नारायण सिंह ने भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार और देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प, तकनीक और निर्माण का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा श्रम, कौशल और कर्म के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर है। सभापति ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।







