झाडू को लेकर पट्टीदाद से झगड़ा, सास-बहू को बेरहमी से पीटा, एक की मौत
समस्तीपुर में झाड़ू को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि पीट-पीटकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। एक ही आंगन में दो गोतिया के बीच झाड़ू को लेकर विवाद हुआ और घर का आंगन रणभूमि में बदल गया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव की है।
बता दें कि नई झाडू को लेकर पट्टीदारों ने सास-बहू को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। सास की हालत स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोनों सास-बहू की पहचान चांदपुर धमौन गांव के मनीष कुमार की मां मानती देवी और पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया था। जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बहू कविता देवी की मौत हो गई।
घटना की पूरी जानकारी परिजनों ने दी है। बताया कि मनीष कुमार की मां मानती देवी नई झाड़ू की खरीदकर लाई। झाड़ू को आंगन में रख दिया। इसी बीच किसी ने उनकी नई झाड़ू को गायब कर पुराना झाड़ू रख दिया। यह देखकर मानती देवी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी चचेरी गोतनी संगीता देवी, उनका पुत्र लक्ष्मण कुमार, मोहन कुमार और चचेरे ससुर जुलूम राय नेलाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
सास के साथ मारपीट होते देख बीच बचाव करने उनकी बहू कविता देवी आई। जिसके बाद लोगों ने बेरहमी से उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिवार के लोगों ने दोनों को देर रात पटना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह कविता देवी की मौत हो गई। जबकि मानती देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।







