Movie prime

आय से अधिक मामले में जेल सुपरिटेंडेंट के घर निगरानी विभाग की रेड

 


बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के आवास पर निगरानी विभाग की इन दिनों लगातार रेड पड़ रही है। इसी क्रम में निगरानी की विशेष टीम छपरा में जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची है। बता दें, आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके घर पर छापेमारी की जारी है। निगरानी ने रामाधार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आज जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

अपडेट जारी है...