29 से 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन ने सोमवार तक मजबूत चक्रवाती तूफान में बदलने जा रहा है। 28 अक्टूबर तक यह आंध्रप्रदेश के गर तट तक पहुंचेगा। तूफान का मुख्य केंद्र बिहार से दूर रहेगा, लेकिन पूर्वी के हवाओं और समुद्र की नमी से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 29 से में 31 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ने हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम में यह तबाही भरा बदलाव ए। ऐसे समय में हो रहा है, जब खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी खड़ी है। चक्रवाती सिस्टम के कारण खेतों में खड़ी पकी फसल गिरने और कट चुके धान के भीगने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, भारी बारिश से कटाई और ढुलाई का काम प्रभावित होगा। इससे उपज की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 40 50 किमी की रफ्तार वाली हवाएं कमजोर छतों, अस्थायी ढांचों और टिन शेड को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आंधी से पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली के तारों के आसपास हादसे का जोखिम बढ़ जाएगा।







