Movie prime

बिहार में बारिश की संभावना, बढ़ सकती ठंड, जानें क्या है बिहार के मौसम का हाल...

Bihar Weather Update: सुबह के समय आरा, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है.
 
Bihar Weather Today

Bihar Weather Update: बिहार में अगर ठंड की बात की जाए तो बहुत हद तक ठंड कम हुई है जहां लोग कनकनी से दिन रात परेशान थे वहीं लगातार धूप की वजह से दिन गर्म रह रहा है. हालांकि शाम के वक्त ठंड का अच्छा खासा एहसास होता है लेकिन पहले की अपेक्षा में ठंड में काफी कमी आई है.

बिहार में एक बार फिर से घने कोहरे की वापसी हो गई है. आज सुबह 6 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला. जिससे सड़क पर थोड़ी दूर देखना भी मुश्किल हो रहा था. कम विजिबिलिटी के कारण पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों को भी बहुत परेशानी हुई.

प्रदेश के कई जिलों में आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि ठंड का असर अब भी सामान्य बना हुआ है. राज्य में कहीं भी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है. हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर सर्दी लौट सकती है. आइए जानते हैं कि आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है?

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के किसी भी जिले में आज कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.सुबह के समय आरा, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है.

बिहार में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

वहीं 29 जनवरी को बिहार के उत्तर-पश्चिम हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं. राज्य में जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है. 

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा क्षेत्र नालंदा का राजगीर रहा. जहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा सीवान में न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री, अरवल में 8 डिग्री, जहानाबाद में 8.1 डिग्री और वैशाली में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार, बिहार में इस समय कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है और न ही उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का असर है. जिसके कारण तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है. जिससे ठंड भी सामान्य बनी हुई है. हालांकि रात के पारे में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है.