बिहार में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत!
कैसा रहेगा आज का मौसम?
राजधानी पटना और आसपास के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवा चलने के आसार हैं। शाम होते-होते मौसम और सुहावना हो सकता है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है:
- बेगूसराय
- समस्तीपुर
- खगड़िया
- कैमूर
- रोहतास
- औरंगाबाद
- गया
- नवादा
- बांका
- जमुई
यहां एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
कहां-कितनी हुई बारिश?
पिछले 24 घंटे में दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा डुमरिया (गया) में 85.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना के धनरूआ में 50.4 मिमी और जहानाबाद में 66.2 मिमी वर्षा हुई।
कुछ प्रमुख स्थानों की बारिश (मिमी में):

तापमान कितना है?

गोपलगंज में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मानसून की चाल कैसी है?
इस बार बिहार में मानसून ने निराश किया है। अब तक राज्य में सामान्य से 44% कम बारिश हुई है। जबकि औसतन अब तक 432.2 मिमी होनी चाहिए थी, अभी तक सिर्फ 241.9 मिमी ही दर्ज की गई है।
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4–5 दिन झमाझम बारिश की पूरी संभावना है। खासकर पूरवा हवा के प्रभाव से अब उमस से राहत मिलेगी और तापमान भी घटेगा।







