Movie prime

स्वर्गीय रामविलास पासवान को मिला पद्म भूषण सम्मान

 


लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के लिए बड़ी खुशी की बात है। बता दें कि पार्टी के दिवंगत नेता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। रामविलास पासवान को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने यह सम्मान ग्रहण किया। पिछले साल 2020 को कोरोना के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। वहीं 2021 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा यह पुरस्कार दिया जा रहा है। 

Ad

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। वह दलितों के बड़े नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठती रही है। वहीं अब रामविलास पासवान को पद्म भूषण मिलने से उनकी पार्टी और समर्थकों में बहुत खुशी है। वहीं बिहार से कला के क्षेत्र में दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी जबकि चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। 

32 साल के हुए तेजस्वी, भाई तेजप्रताप ने कही ये बातें- https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwi-yadav-turns-32/cid5722868.htm