Movie prime

रंजन यादव की JDU में घर वापसी, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव की घर वापसी हो गई है। रंजन प्रसाद यादव जदयू में शामिल हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें वर्चुअल माध्यम से आज सदस्यता दिलाई। इस बात की जानकारी जदयू मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी। मालूम हो कि सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल के तहत जदयू मुख्यालय में सभी प्रकार के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। इसके कारण वर्चुअल तरीके से रंजन यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 

इस मौके पर ललन सिंह ने रंजन यादव और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रंजन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अपनी आस्था व्यक्त कर घर वापसी की है। इसके लिए राजीव रंजन को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। रंजन यादव के लिए जदयू पार्टी कोई नई जगह नहीं है। यह इनका पुराना घर है। रंजन यादव के घर वापसी से संगठन और पार्टी को मजबूती मिलेगी। ललन सिंह ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने में दिन-रात लगे हैं। उन्होंने बिहार के पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार की सेवा करना एक मात्र धर्म हैं और इसी का नतीजा है कि आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC पर बढ़ा दबाव, SC से लगाई गुहार- https://newshaat.com/bihar-local-news/increased-pressure-on-patna-hc-regarding-prohibition-law-ap/cid6239670.htm


 

News Hub