Movie prime

अररिया में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,थाने में मामला दर्ज

 

बिहार के अररिया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिले के भरगामा के एक गांव में एक युवक ने पांच साल की बच्ची का रेप कर दिया। वारदात शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। गंभीर अवस्था में अभिभावकों ने बच्ची को सदर अस्पताल पूर्णिया ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में महिला थाना अररिया में मामला दर्ज किया गया है।

 

भरगामा के थानेदार मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बनमनखी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बच्ची अपने घर के बरामदे में सो रही थी। घर में कोई नहीं था। आरोपी वहां आया और बच्ची को उठाकर बगल के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ हैवानियत की गई।

बच्ची के चीखने की आवाज आई तो आसपास के लोग मौके पर जुटे। लोगों को आता देख आरोपी घर के पीछे से भाग निकला। इसकी पहचान ग्रामीणों द्वारा की गई। बताया गया कि आरोपी का सुसराल भरगामा में ही है। वह अपने सुसराल आया था। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।