ऋषिकेश कश्यप करेंगे कल बाढ़ पीड़ित मछुआरों के हितों पर संवाद, पटना में होगी बड़ी पत्रकार वार्ता
Patna: बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड (COFFED) की ओर से कल रविवार को राजधानी पटना में पत्रकार वार्ता आयोजित की जा रही है। इस संवाद का उद्देश्य राज्य के प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित मछुआरों तक राहत और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे पटना स्थित मीन भवन, न्यू पुनाईचक, पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड, द्वितीय तल पर आयोजित होगा।
COFFED एवं FISHCOPFED के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित मछुआरा समुदाय को शीघ्र राहत उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से न केवल राहत पैकेज की जानकारी दी जाएगी, बल्कि मछुआरों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा होगी।
संस्थान की अपील है कि अधिक से अधिक लोग इस संवाद में शामिल होकर बाढ़ पीड़ित मछुआरों के हित में सहयोग प्रदान करें।







