Movie prime

BJP के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

बिहार भाजपा के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार वह पटना पहुंचे तो काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ पटना एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत किया।  ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर बिहार के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद  ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने से वह बेहद खुश हैं। साथ ही वह इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। कहा, " बिहार में पार्टी के संगठन को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के लिए कोशिश रहेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतर सकूं। " 

गौरतलब है कि भाजपा ने बिहार में युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। बता दें कि ऋतुराज इससे पहले बिहार भाजपा में नित्यानंद राय की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। साथ ही उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में फ्रंटलाइन पर काम करते देखा गया था। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी।  2015 में ऋतुराज सिन्हा को अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति के सदस्य के तौर पर दायित्व सौंपा था। 

BJP विधायक को JDU की चेतवानी, जानिए क्या कहा- http://newshaat.com/bihar-local-news/jdus-warning-to-bjp-mla-said-if-you-are-careful-otherwise/cid5814775.htm