राजद कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Bihar news: राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने की।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने बरदोली आंदोलन के माध्यम से किसानों को संघर्ष की नई दिशा दी और अपने कठोर, स्पष्ट व बेबाक फैसलों से देश की एकता को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। करीब 610 रियासतों का विलय कर देश को एक सूत्र में बांधने का उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, पूर्व विधायक मनोज यादव, डॉ. अनवर आलम, मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, भाई अरुण कुमार, ई. अशोक यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेडकर, संजय यादव, कुमार राय, विजय कुमार यादव, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप मेहता, राजेश पाल, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रियरंजन ठाकुर, शकुंतला प्रजापति, नीलम देवी, मीरा यादव, रामेश्वर वर्मा, ममता अम्बष्ठा, मुन्नी माधवी, संगीता कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेता शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।







