Movie prime

AK-47 मामले में RJD विधायक अनंत सिंह का बयान आज होगा कोर्ट में दर्ज

 

एके-47 बरामदगी मामले में आरोपी बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह का बयान आज आज कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 बरामदगी के बाद पुलिस ने जो केस दर्ज किया था इस मामले में आज कोर्ट के अंदर विधायक का बयान दर्ज किया जाएगा। 

Ad

मालूम हो कि 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के बाढ़ के नदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किया गया था। यह छापेमारी अभियान उस समय बाढ़ की तत्कालीन एसपी लिपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया था। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। बाढ़ के तत्कालीन बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में एडीजे प्रजेश कुमार की कोर्ट में अपना बयान रिकॉर्ड कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि अनंत सिंह के घर से बरामद सामानों की जो लिस्ट बनी थी उस पर उन्होंने खुद साइन किया था। वहीं अब इस मामले में अनंत सिंह का बयान दर्ज कोर्ट में दर्जा कराया जाएगा। 

एके-47 मामले में अनंत सिंह का बयान होगा दर्ज- https://youtu.be/_IV4oJscD44