Movie prime

राजद में फिर से लालू युग, तेजस्वी नहीं बन पाए अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल को मिला प्रदेश का कमान

पटना में 4 जुलाई को हुई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बैठक में लालू यादव को 13वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। उन्होंने 24 जून को नामांकन दाखिल किया था। पहले तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा थी, लेकिन फैसला लालू यादव के पक्ष में हुआ।

इससे पहले 19 जून को मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जो अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। राजद चुनावी साल में संगठन और जातीय समीकरण मजबूत करने में जुटी है।

 

बिहार, पटना: RJD (राष्ट्रीय जनता दल) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को पटना के मौर्या होटल में हो रही है। इस बैठक में एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की जाएगी।

पहले ही भर चुके हैं नामांकन

लालू यादव ने 24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के समय उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी मौजूद थे। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे को अपना नामांकन सौंपा।

13वीं बार बनेंगे पार्टी अध्यक्ष

लालू यादव अब तक 12 बार पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार वह 13वीं बार इस पद को संभालेंगे। पहले यह चर्चा थी कि शायद तेजस्वी यादव को अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 मंगनी लाल मंडल बने नए प्रदेश अध्यक्ष

इससे पहले, 19 जून को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंगनी लाल मंडल को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मंगनी लाल अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं, जो बिहार में 36% आबादी का हिस्सा हैं। वह 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और मंत्री व सांसद भी रहे हैं।