Newshaat_Logo

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, इलाके में दहशत

 
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, इलाके में दहशत
Patna Crime News: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के थाना कॉलोनी स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में रविवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल सवार 5-6 अपराधी दुकान में घुस गए और हथियार के बल पर दुकानदार को काबू में कर लिया। अपराधियों ने दुकान में प्रवेश करते ही मालिक धनंजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

इसके बाद उन्हें चुप रहने की धमकी देते हुए दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटे गए गहनों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के पास जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।