‘धात्री पात सन गाम’ को साहित्य अकादमी सम्मान: डॉ. महेंद्र झा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई
Mar 16, 2026, 19:11 IST
Newshaat Desk: मैथिली भाषा और साहित्य के लिए गर्व की खबर सामने आई है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेंद्र झा को उनकी चर्चित कृति “धात्री पात सन गाम” के लिए साहित्या अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर डॉ. प्रेम कुमार ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. महेंद्र झा ने दशकों तक शिक्षण और साहित्य साधना को साथ लेकर चलते हुए मिथिला की संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को अपनी रचनाओं में बेहद जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी ने मैथिली साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ डॉ. महेंद्र झा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र, मैथिली साहित्य जगत और बिहार के लिए गर्व का विषय है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की कि डॉ. महेंद्र झा की साहित्य साधना इसी तरह निरंतर जारी रहे और उनकी प्रेरणादायी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहें।







