Newshaat_Logo

शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को नमन, CM सम्राट चौधरी ने पटना सचिवालय के सात शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
Samrat chaudhary

Bihar news: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह में 11 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने के प्रयास में शहीद हुए सात अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। इस दौरान परिसर में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

सात अमर बलिदानियों की शहादत को किया याद

11 अगस्त 1942 का दिन बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने के प्रयास में सात युवा बलिदानियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। शहीद दिवस पर आयोजित समारोह में उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में मौजूद लोगों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन के इन वीर बलिदानियों की स्मृति को नमन करते हुए नई पीढ़ी को उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।