पटना सिटी में युवती की मौत से सनसनी, पुलिस जुटी मामले की जांच में
Bihar: बिहार की राजधानी के पटना सिटी इलाके के बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवती अपने घर में मृत पाई गई. पुलिस के अनुसार, घटना से पहले युवती ने अपनी चाची से फोन पर बातचीत की थी. इसके बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो वह कमरे में मृत मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है तथा पुलिस मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह का आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा नहीं हुआ है.

बाइपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को परिजनों से खुदकुशी की सूचना दी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मूलत वैशाली जिला के विदुपुर स्थित मुस्तफा गांव निवासी संजीत सौरव की 19 वर्षीय पुत्री स्वाति सौरभ है.
जो परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी. परिवार के अनुसार वो पढ़ाई करती थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करा शनिवार को परिवार को सौंप दिया गया है. परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है.
मामले मे छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार की ओर लिखित मिलने और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी. चर्चा है कि युवती ने खुदकुशी से पहले बाजार गयी चाची से फोन पर बात की थी.







