Newshaat_Logo

नीतीश सेतु पर शर्मनाक हरकत! मोदी-नीतीश के पोस्टर फाड़ने वालों हुड़दंगियों पर एक्शन, 3 गिरफ्तार; 150 लोगों पर FIR

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक के अनुसार, बीडीओ के बयान पर 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 
BIHAR

Nitish Setu Controversy turns Violation: बिहार के चर्चित नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राघोपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के बयान पर रुस्तमपुर थाना में 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिहार:नीतीश सेतु पर उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार, 150 अज्ञात समेत 153  लोगों पर Fir; पुलिस कर रही छापेमारी - Bihar News Vaishali Nitish Setu Poster  Tearing Case 3 Arrested 3 Named

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राजद के झंडे के साथ सेतु पर पहुंचे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दर्जनों की संख्या में युवक और बच्चे राजद का झंडा लेकर सेतु पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी की।

इसी बीच कुछ युवकों ने सेतु पर लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो से अन्य आरोपितों की तलाश

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक के अनुसार, बीडीओ के बयान पर 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर फाड़ने पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल से नीतीश सेतु तक जाने वाले रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

इसके बावजूद कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद युवक सेतु पर पहुंच गए और पोस्टर फाड़ने लगे। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, तो इस घटना को समय रहते क्यों नहीं रोका जा सका।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखाई देने की बात भी कही जा रही है।

फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान वीडियो के जरिए अन्य आरोपितों की पहचान करने पर है। तीन गिरफ्तारियों के बाद अब यह देखना होगा कि जांच में और किन लोगों के नाम सामने आते हैं और सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर क्या कार्रवाई होती है।