Newshaat_Logo

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर श्रवण कुमार का संदेश, इतिहास और संस्कृति बचाने का किया आह्वान

 
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर श्रवण कुमार का संदेश, इतिहास और संस्कृति बचाने का किया आह्वान
Bihar news: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और सभ्यता के जीवंत प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमें अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। संग्रहालय ज्ञान, शोध और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज की सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की धरती गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण रही है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि अपनी परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लें।

उन्होंने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर बिहार की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक विकसित एवं प्रतिष्ठित बनाने का संकल्प लें।