बिहार में बारिश की रफ्तार धीमी, पटना सहित कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना

बिहार मौसम अपडेट : बिहार में मॉनसून अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। शुक्रवार शाम को पटना और आसपास के जिलों में तेज़ आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, लेकिन अब मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 8 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां धीमी हो जाएंगी, और उमस भरी गर्मी में इजाफा होगा।
आज शनिवार को भी पटना, गया, जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
किन जिलों में हो सकती है बारिश:
आज सुबह से ही पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इनमें शामिल हैं:
- भोजपुर
- बक्सर
- कैमूर
- रोहतास
- औरंगाबाद
- अरवल
- पटना
- जहानाबाद
- नालंदा
- नवादा
- शेखपुरा
- लखीसराय
- बेगूसराय
- गया
- भागलपुर
- बांका
- जमुई
- मुंगेर
- खगड़िया
इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान और मानसून की स्थिति:

- गोपालगंज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8°C रिकॉर्ड किया गया।
- वहीं अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक का उछाल देखा गया है।
- मौसम विभाग के अनुसार, 8 जुलाई से वर्षा गतिविधियों में ब्रेक लगेगा और इसके बाद उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
उत्तर बिहार में मौसम सामान्य:
जैसे उत्तर बिहार के जिलों में केवल एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश की संभावना है। यहां कोई चेतावनी नहीं दी गई है। जैसे:
- मुजफ्फरपुर
- दरभंगा
- पूर्णिया
- पश्चिम चंपारण
मौसम विभाग की सलाह:
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने स्तिथि को देखते हुए लोगों को कुछ बात का ध्यान रखने को कहा है, जैसे:
-
तेज़ हवाओं और वज्रपात से सतर्क रहें।
-
जब बारिश हो तो खुले में रहने से बचें।
-
अपने बच्चों को बारिश में बिलकुल भी जाने की अनुमति नहीं दें।