Newshaat_Logo

SOCIAL MEDIA जो ना करवाए...पटना में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, REELS बनाते पुलिस ने पकड़ा, पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद

राजधानी पटना में पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कस रही है. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नौ घरवा गरहुआ टोला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ फोटो वायरल हुई. फोटो में युवक कमर में पिस्तौल लगाए दोस्तों के साथ पोज़ देता नजर आ रहा था.
 
BIHAR NEWS
Bihar Desk: राजधानी पटना में पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कस रही है. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नौ घरवा गरहुआ टोला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ फोटो वायरल हुई. फोटो में युवक कमर में पिस्तौल लगाए दोस्तों के साथ पोज़ देता नजर आ रहा था.

Bihar Desk: राजधानी पटना में पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कस रही है. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नौ घरवा गरहुआ टोला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ फोटो वायरल हुई. फोटो में युवक कमर में पिस्तौल लगाए दोस्तों के साथ पोज़ देता नजर आ रहा था. वायरल फोटो की सूचना मिलते ही पटना सिटी एएसपी राज किशोर सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया और टीम का गठन कर जांच शुरू की.

पटना में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, रील्स बनाते पुलिस ने पकड़ा, पिस्टल और  दो जिंदा कारतूस बरामद – amritvarshanews.in

सत्यापन के बाद युवक की पहचान अरमान के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हथियार उसने दोस्त अमन के पास रखा है. इसके बाद पुलिस ने अमन के घर छापेमारी की और एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि बरामद पिस्तौल का इस्तेमाल एक वकील जितेंद्र प्रसाद के हत्या की वारदात में किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए और किस-किस अपराध में इस्तेमाल हुए.

गिरफ्तार युवक एक छोटे व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखता है और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है. पुलिस के मुताबिक, परिवार उसकी हरकतों से अनजान था. अचानक गिरफ्तारी की खबर सुनकर परिवार सकते में है और पूछताछ के दौरान उसे मासूम बता रहा है.

सुल्तानगंज थाना पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं. अब यह जांच की जा रही है कि हसन के पास यह पिस्टल कहां से आई और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.