Movie prime

समाज सुधार अभियान: आज गोपालगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसंबर को अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की। वहीं मुख्यमंत्री आज गोपालगंज में रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नीतीश कुमार गोपालगंज में ही सारण प्रमंडल के तीन जिलों गोपालगंज, सिवान और छपरा के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस आयोजन का प्रमुख विषय नशामुक्‍त‍ि, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह है। 

आज के इस कार्यक्रम में शहर में मिंज स्टेडियम में मुख्‍यमंत्री जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार लगातार सभी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। गोपालगंज कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि गोपालगंज जिले में ही पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक कई लोगों की जानें गई थी। गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री अपनी सभा के जरिए इस नशे की बुराई बताएंगे और उनसे सामाजिक बुराइयों को छोड़ने की अपील करेंगे। 

इस खबर पर पल-पल की अपडेट के लिए- https://fb.watch/a5ampIUecf/

शराबबंदी के मामले में हो स्पीडी ट्राइल: मंत्री प्रमोद कुमार- https://newshaat.com/bihar-local-news/speedy-trial-should-be-done-in-case-of-prohibition-minister/cid6093588.htm