Somnath Swabhiman Yatra: पाटलिपुत्र स्टेशन से सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए 1100 से अधिक श्रद्धालु, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी शुभकामनाएं
Patna: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के तहत पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए 1,100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता और मंगलमय होने की कामना की।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सनातन परंपराओं से परिचित कराने में मदद मिलती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भीतर राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने सभी यात्रियों के सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की मंगलकामना की।







