Newshaat_Logo

एसएसबी के जवानों ने किया रक्तदान, बेतिया में लगे शिविर में दिखाई सेवा और समर्पण की मिसाल

 
एसएसबी के जवानों ने किया रक्तदान, बेतिया में लगे शिविर में दिखाई सेवा और समर्पण की मिसाल

Patna Desk: इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा संभालने वाली एसएसबी 44वीं वाहिनी नरकटियागंज न केवल सीमाओं की रक्षा में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराती रहती है। इसका एक प्रेरणादायी उदाहरण रविवार को बेतिया में देखने को मिला, जब रोटरी क्लब बेतिया द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एसएसबी के जवान और अधिकारी एक साथ रक्तदान के लिए आगे आए।

कार्यक्रम के दौरान जवानों और अधिकारियों ने कतारबद्ध होकर रक्तदान किया। महज कुछ घंटों में 10 यूनिट रक्त एकत्रित हो गया। इससे जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में मदद मिलेगी।

इस मौके पर मौजूद कमांडेंट एवं चिकित्सा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा- “रक्तदान महादान है। हर व्यक्ति को समाज और देशहित में आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। यह न केवल एक जीवन बचाता है, बल्कि समाज को भी मजबूत बनाता है।”

एसएसबी के अधिकारियों का मानना है कि सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ समाज की जरूरतों में सहयोग करना भी उनका कर्तव्य है। रक्तदान शिविर में उनकी भागीदारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण केवल शब्द नहीं, बल्कि एसएसबी की जीवंत पहचान है।