Newshaat_Logo

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

Bihar News: पटना में शुक्रवार को प्रसिद्ध विचारक और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राजेंद्र नगर रोड नंबर-3 स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विधायक संजय गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह

राजकीय समारोह में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत आरती पूजन और भजन-कीर्तन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान पूरा समारोह देशभक्ति और श्रद्धा के माहौल में नजर आया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।