Newshaat_Logo

मोतिहारी में गांधी और शास्त्री की जयंती पर हुआ राजकीय समारोह, सांसद और नागरिकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

 
मोतिहारी में गांधी और शास्त्री की जयंती पर हुआ राजकीय समारोह, सांसद और नागरिकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

Motihari: 2 अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर मोतिहारी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चरखा पार्क स्थित महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा पर स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, पार्क अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया। इस अवसर पर गांधी जी के जीवन और उनके आदर्शों पर चर्चा की गई।

वहीं, लालबहादुर शास्त्री पार्क में शास्त्री जी की आदमकद मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। इसमें शहर के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और शास्त्री जी के जीवन दर्शन और उनके महान कार्यों पर विचार साझा किया।

डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि “लालबहादुर शास्त्री जी ने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान को भारी शिकस्त दी थी और 95,000 सैनिकों को सरेंडर कराया था। आज भी प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा अटैक के बाद उसी रणनीति और शास्त्री जी के साहस का अनुसरण करते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाया।”

इस प्रकार मोतिहारी में दोनों विभूतियों की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, जिसमें स्थानीय जनता और नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार, मोतिहारी