Movie prime

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर BJP दफ्तर में हुआ मूर्ति का अनावरण, CM नीतीश ने किया ट्वीट

 

आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, " स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। " वहीं इस मौके पर पटना के भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के मूर्ति का अनावरण हुआ। भाजपा कार्यालय में सांसद रवि शंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मूर्ति का अनावरण किया। 

इसके बाद भाजपा कार्यालय में आम का पौधा भी लगाया गया। वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही बिहार के सभी जिलो में कंबल और फलों का वितरण किया जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान का विरोध जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि फाइनांस कमीशन ने पहले ही कह दिया है कि अब किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नही दिया जाएगा। फिर इसका सवाल ही नहीं उठता। 

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राज्यांश बिहार को ही मिलता है। महाराष्ट्र की जनसंख्या बिहार से ज्यादा है फिर भी बिहार को ज्यादा राज्यांश मिलता है। ऐसे में विशेष राज्य की दर्जे की बात ही नहीं उठती। अगर आगे फाइनांस कमीशन कोई राय रखेगी फिर देखा जाएगा। बता दें कि ललन सिंह ने जातीय जनगणना को लेकर कहा था कि जब सभी पार्टियों का जातीय जनगणना के मुद्दे पर एक मत है तो इसे करवाने में क्या आपत्ति हो सकती है। 

CM 'समाज सुधार अभियान ' पर बयानबाजी- https://newshaat.com/bihar-local-news/rhetoric-on-cm-social-reform-campaign-tejashwi-said-attack/cid6091193.htm