Movie prime

सुनील कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार की हर 10 पंचायत पर तैनात होंगे AEDO, 935 नए पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली

 
सुनील कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार की हर 10 पंचायत पर तैनात होंगे AEDO, 935 नए पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली
Bihar news: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सत्र के 11वें दिन सरकार ने पंचायत स्तर पर शैक्षणिक निगरानी तंत्र को दुरुस्त करने की दिशा में नई भर्ती योजना की घोषणा की।

सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि विभाग जल्द ही सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति करेगा। योजना के तहत हर 10 पंचायतों पर एक पदाधिकारी तैनात किया जाएगा, ताकि स्कूलों और शिक्षा योजनाओं की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत हो सके।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि इसके लिए कुल 935 नए पद सृजित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है और आयोग से जल्द चयन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि नई नियुक्तियों से पंचायत स्तर पर शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, स्कूल संचालन और गुणवत्ता नियंत्रण में सीधा सुधार देखने को मिलेगा।